फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna bank not cleaned for Ganga Dussehra bath

Shamli News: गंगा दशहरा स्नान के लिए नहीं हुई यमुना तट पर सफाई

Mon, 29 May 2023 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Yamuna bank not cleaned for Ganga Dussehra bath
फोटो
विज्ञापन

कैराना। गंगा दशहरा स्नान के लिए मंगलवार को यूपी व हरियाणा से हजारों श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने के लिए आएंगे। इसके बावजूद यमुना तट पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। यमुना तट पर गंदगी फैली हुई है।
ज्येष्ठ माह की दशमी पर गंगा दशहरा स्नान का विशेष महत्व है। मंगलवार को गंगा दशहरा स्नान पर हरियाणा व यूपी से हजारों श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने के लिए आएंगे। वहीं यमुना नदी की यूपी की साइड के तट पर काफी गंदगी फैली हुई है। इसके अलावा हरियाणा की साइड भी यमुना नदी किनारे गंदगी फैली है, लेकिन साफ-सफाई नहीं कराई गई। इस कारण गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से गुजर कर स्नान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

--
सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने यमुना में किया स्नान
ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि सोमवार सुबह 11:49 बजे शुरू होकर मंगलवार दोपहर 1:07 बजे तक रहेगी। गंगा दशहरा स्नान मंगलवार को होगा। वैसे सोमवार को भी दशमी तिथि शुरू होने के पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करते हुए पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का लिया जायजा
फोटो
झिंझाना। बिड़ौली यमुना नदी पर लगने वाले गंगा दशहरे मेले की तैयारी को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने यमुना नदी पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई।

बिड़ौली यमुना नदी पर प्रतिवर्ष लगने वाले दशहरे के मेले पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंचते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि दशहरा पर्व को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यमुना नदी में जहां पर पानी का अधिक बहाव में है, उन स्थानों को चिह्नित कर वहां पर लोहे के पाइप लगाकर रस्सी से बैरिकेडिंग करा दी गई है। हालांकि सोमवार को भी काफी श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। चौकी प्रभारी राजन पुंडीर ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसलिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed