{"_id":"678e9c9ac7284471c9095abc","slug":"x-ray-machine-breaks-down-in-district-hospital-patients-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135562-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान
Tue, 21 Jan 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : स्रोत:परिजन।
शामली। जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से मरीजाें के एक्सरे नहीं हो सके। कुछ मरीज मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे जबकि ज्यादातर मरीज बिना एक्सरे के ही वापस चले गए। उधर, मशीन को ठीक करने के लिए दोपहर तक इंजीनियर लगे रहे।
जिला अस्पताल में रोजाना एक सौ से ज्यादा मरीजों के एक्सरे होते हैं। ज्यादातर हड्डी फ्रैक्चर होने व फेफड़ों में संक्रमण के मरीजों के एक्सरे होते हैं। शनिवार दोपहर को अचानक मशीन खराब हो गई। सोमवार को सुबह मरीज एक्सरे कराने पहुंचे लेकिन मशीन खराब होने के कारण एक्सरे नहीं हो पाए। एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। उधर, एक्सरे मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया। दोपहर तक इंजीनियर मशीन को ठीक करने में लगे रहे और बाहर मरीज इंतजार करते मिले। हालांकि ज्यादातर मरीज इंतजार कर बिना एक्सरे कराए ही वापस चले गए। एक्सरे न होने से मरीज परेशान रहे।
ये बोले मरीज
-कैराना निवासी खुशनुमा ने बताया कि वह एक्सरे कराने के लिए तीन घंटे से कक्ष के बाहर खड़ी है। कक्ष को अंदर से बंद कर रखा है। उसे बताया गया है कि इंजीनियर मशीन ठीक करने में लगे हैं। कोई यह नहीं बता पा रहा कि मशीन कब तक ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन
-गांव हिरनवाड़ा निवासी लाल सिंह ने बताया कि वह एक्सरे कराने आया था, लेकिन यहां आकर बताया कि मशीन खराब है। करीब डेढ़ घंटे से वह एक्सरे कक्ष के बाहर खड़ा है।
- भौराकलां निवासी सौरभ ने बताया कि वह 15 किलोमीटर दूर से चलकर जिला अस्पताल में एक्सरे कराने आया था। उसे यहां आकर पता चला कि मशीन खराब है। एक घंटे से ज्यादा समय हो गया, अब तक मशीन ठीक नहीं हुई है।