{"_id":"67b239e933053375930436e9","slug":"wrestlingshubham-defeated-haider-shamli-news-c-26-1-aur1003-137076-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुश्ती... शुभम ने हैदर को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुश्ती... शुभम ने हैदर को दी पटखनी
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में आयोजित मेले में दंगल के तीसरे दिन भी जबरदस्त मुकाबले हुए। पहली कुश्ती करनाल हरियाणा के शुभम मंगलौरा और झिंझाना के हैदर के बीच हुई। सात मिनट की कुश्ती में शुभम ने बाजी मारी।
ग्रामीणों ने कुश्ती का भरपूर आनंद लिया। रविवार को कस्बे में चल रहे मेले में दंगल के तीसरे दिन की शुरुआत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार ने किया। दंगल देखने के लिए दूर दूर से आए लोगों ने कुश्ती के मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
1100 रुपये के इनाम की कुश्ती का मुकाबला शुभम मंगलौरा करनाल हरियाणा तथा हैदर झिंझाना के बीच हुए। सात मिनट की कुस्ती शुभम ने बाजी मारी। इस मौके पर सात वर्ष के छोटे पहलवान ने अली ने बच्चो के साथ दो कुश्तियां लड़ी। दोनों कुश्तियों में अपने प्रतिद्वंदी को पठखनी देकर दर्शकों की वाह वाही लूटी, इसके बाद मोनिश तितरवाड़ा तथा प्रवीन सोनीपत हरियाणा के बीत रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमे प्रवीन ने मोनिश को हराया। नसीम करना तथा आशीष सोनीपत के मुकाबले में नसीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
मोनू सोनीपत तथा सोनू कैथल के बीच कड़ा मुकाबले में मोनू ने बाजी मारी। इसके बाद अली चांद चंदन हेड़ी, जावेद भूरा, शोर्य, गोलू, पवन, संदीप, मनीष आदि पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। सभी मुकाबलों में रेफरी अनीस थानाभवन द्वारा की गई।
दंगल का संचालन वसीम झिंझांनवी ने किया। कमेटी के इकराम सभासद, नवाब कुरेशी परवेज आलम, साजिद कुरेशी, प्रदीप पच्चीसिया, कामिल कुरेशी, शौकत राना, उस्मान अली दि काफी संख्या में दर्शक माैजूद रहे।