{"_id":"6328b6a29b040b45cd5ff45f","slug":"wrestling-winners-honored-shamli-news-mrt606003924","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार दुर्गापुर नैनीताल में आयोजित 34वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले नैनीताल में क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कॉलेज के 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें नीरज ने अंडर-17 में 45 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, अजय मलिक ने अंडर-17 में 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, मोहित शर्मा अंडर-17 में 71 किग्रा वर्ग में रजत पदक, देव चौहान अंडर-17 में 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक, यश कुमार ने अंडर-19 में 74 किग्रा वर्ग रजत पदक, सागर मलिक अंडर-14 में 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक, आर्यन मलिक अंडर-17 में 80 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र अरमान और संभव जैन ने क्रमश: पहला और नौवां स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, सोमदत्त आर्य, बिजेंद्र कुमार, अंकित भार्गव, प्रमोद कुमार, मोहित कुमार, मधुबन शर्मा आदि मौजूद रहे।