फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wreath paid to Savitribai Phule on her birth anniversary

माता सावित्रीबाई फुले को जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wreath paid to Savitribai Phule on her birth anniversary
थानाभवन। कस्बा स्थित वंदना गार्डन में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र व कई जनपदों से सैनी समाज व अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के लोग शामिल हुए। सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकुमार सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारक एवं मराठी कवियत्री थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। प्रमोद कुमार अट्टा, नरेश सैनी, प्रधानाचार्य प्रतिभा सैनी, समाजसेवी अतर सिंह सैनी, अर्पण सैनी, डॉ. नीरज सैनी ने भी विचार रखे। संचालन महेश कुमार सैनी और पवन कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से किया। अतर सिंह सैनी, अमित सैनी, रमेश चंद सैनी, उमेश सभासद, विनोद सभासद, नीटू सैनी, अनिता सैनी, सन्नी सैनी, नीरज सैनी लतीबगढ़, गोपाल सैनी, सत्यम सैनी, तेजपाल सैनी, अर्जुन सैनी, ऋषि पाल सभासद, हिम्मत सैनी, रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की क्रांति ज्योति थी सावित्रीबाई फुले
कांधला। नगर में प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मोहल्ला खैल स्थित माता सावित्रीबाई फुले धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमोद सैनी अट्टा व नरेश सैनी ने सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान कहा कि देश के प्रथम शिक्षक सावित्रीबाई फुले देश की क्रांति ज्योति थी। इस मौके डॉ. विक्रम सैनी, सुभाष सैनी, नरेश सैनी, घनश्याम सैनी, डॉ. रामकुमार सैनी, दीपक सैनी, विनोद सैनी हलवाई, गोपाल सैनी, कंवर पाल सैनी, राजेंद्र सैनी, संजीव आडवाणी, सोनू सैनी, दीपक सैनी, राकेश कश्यप, विनोद सैनी, घनश्याम सैनी, सभासद दीपक सैनी, डॉ. सोनू सैनी, कन्हैया सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री बाई फुले के संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा
शामली। समाजवादी पार्टी ने ग्राम मादलपुर में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। जिला कार्यालय प्रभारी सच्चू प्रधान ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं और अनुसूचित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। समाजवादी छात्र सभा के सचिव अनुज पंवार ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने जो आंदोलन शुरू किया था उसी के कारण समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सपा ही सावित्रीबाई फुले की विचारधारा को आगे बढ़ा सकती है। कमला रानी ने कहा कि अभी भी समाज में दलित महिला के लिए पहचान बनाना आसान नहीं है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर यासीन प्रधान, रागबीरी देवी, रामप्यारी, महाबीरी, किरणदेवी, रामकुमार प्रधान, नीरज कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार,जॉनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed