फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worshiped and prayed for world welfare

श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

Fri, 09 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worshiped and prayed for world welfare
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जैन समाज के दशलक्षण पर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के तीनों जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की।

दशलक्षण पर्व के दसवें दिन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर सुबह से ही श्रद्धालु परिवार समेत जैन मंदिरों में पहुंचने। शहर के फव्वारा चौक जैन मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन पारसनाथ जिनालय, मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय और तालाब रोड स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय तीनों में अनंत चतुर्दशी का पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीनों दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने परिवार के साथ पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संतोष जैन, राजेश जैन, सुशील जैन, अंकित जैन, अजय जैन, अमित जैन, प्रवीन जैन, सुधा जैन, स्वीटी जैन, नूपुर जैन, शांति देवी जैन, अंजलि जैन आदि ने श्रीजी की विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व के कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed