{"_id":"66f909ffff000955210ed33a","slug":"workers-of-kisan-mazdoor-sangathan-protested-at-patnipratapur-toll-plaza-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं', टोल वसूली से गुस्साए किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं', टोल वसूली से गुस्साए किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा
Sun, 29 Sep 2024 01:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:34 PM IST
सार
रविवार को करीब साढ़े 11 बजे किसान मजदूर संगठन के गुस्साए नेताओं ने पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल फ्री कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
किसान मजदूर सगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की गाड़ी से टोल वसूलने को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटनी परतापुर टोल पर जमकर हंगामा किया। संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए कुछ देर बाद ही टोल फ्री करा दिया। जिससे आने-जाने वाले यात्री वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए।
विज्ञापन
रविवार को करीब साढ़े 11 बजे किसान मजदूर संगठन के गुस्साए नेताओं ने पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल फ्री कर दिया। किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष यशपाल सरपंच और जिला अध्यक्ष सुरेश पुंडीर ने बताया कि शनिवार को करीब एक बजे करनाल से शामली के लिए आ रहे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के साथ टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता करते हुए उनसे टोल वसूली की। जबकि उन्होंने अपना परिचय भी दिया, लेकिन टोल कर्मी नहीं माने तथा उनसे टोल वसूला गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। समाचार लिखे जाने तक किसान मजदूर संगठन के नेता तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता टोल पर डटे हुए हैं तथा अभी तक टोल कर्मियों द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं से कोई वार्ता नहीं की गई है।
विज्ञापन