फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Workers create ruckus demanding two days leave in a month

Shamli News: महीने में दो दिन छुट्टी की मांग को लेकर श्रमिकों का हंगामा

Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Workers create ruckus demanding two days leave in a month
शामली सब्जी मंडी में हंगामा करते पल्लेदार श्रमिक। संवाद - फोटो : मारहरा में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते बरई के ग्राम प्रधान गिरीश कुमार।
शामली। शहर में माजरा रोड पर सब्जी एवं फल मंडी में कार्य करने वाले पल्लेदार श्रमिकों ने हंगामा-प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि महीने में हर 15 दिन बाद उन्हें छुट्टी दी जाए। उनका कहना है कि छुट्टी के दिन भी व्यापारी दुकान खोलते हैं, जिससे उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नवीन गुड़ मंडी स्थल पर गेट के पास सब्जी एवं फल मंडी है। यहां लगभग 65 दुकानें हैं जिन पर लगभग 125 श्रमिक पल्लेदारी का काम करते हैं। रविवार सुबह पल्लेदारों ने इकट्ठे होकर मंडी में हंगामा-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि महीने के आखिरी दिन मंडी को बंद रखने का नियम है, लेकिन यहां आढ़ती व व्यापारी बंदी के दिन भी दुकानें खोलते हैं, जिस कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती। छुट्टी के दिन भी उन्हें काम करना पड़ता है। श्रमिक शमशाद व वसीम ने बताया कि छुट्टी की मांग को लेकर वे कई बार समिति कार्यालय में जा चुके हैं। उन्हें हर बार छुट्टी का आश्वासन मिलता है, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिलती।
विज्ञापन

मंडी के व्यापारी भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें हर 15 दिन बाद यानि महीने में दो छुट्टी दी जाए। उनकी डीएम से मांग है कि छुट्टी के दिन जो व्यापारी दुकान खोले, उसका चालान किया जाना चाहिए। काफी देर तक चले हंगामा प्रदर्शन के बाद श्रमिकों ने डीएम से मिलकर समस्या के समाधान कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी के आढ़ती बाबूराम सैनी का कहना है कि पल्लेदार अपनी समस्या व्यापारियों के सामने रखें तो तो उस पर विचार किया जाएगा। उनका कहना है कि पल्लेदारों पर काम करने का व्यापारियों की तरफ से कोई दबाव नहीं होता। वे जितना काम करते हैं, उतनी ही मजदूरी पाते हैं।
मंडी समिति के सचिव विरेंद्र चंदेल का कहना है कि पल्लेदारों की जो समस्या है, उस संबंध में व्यापारियों से बात कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed