फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worker's death in an accident

हादसे में श्रमिक की मौत

Thu, 04 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Worker's death in an accident
हादसे में श्रमिक की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना नदी पुल के निकट पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार छत्तीसगढ़ निवासी श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी धीरज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को वह अपने ताऊ के लड़के सफेंद्र सिह के खेत पर काम करने वाले श्रमिक रवि उर्फ राम खिलावन निवासी महदौली, मदिसरैस जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को सामान दिलाने के लिए बाइक पर शामली जा रहा था। जब वह कुड़ाना नदी पुल से पहले बाग के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजी से आई बोलेरो ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। वह सड़क किनारे कच्चे में गिर गया, जबकि रवि पिकअप से टकराकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने धीरज की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed