{"_id":"5e08f1618ebc3e87a25b52d9","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-truck-shamli-news-mrt461156531","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक के निकट पर ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। मजदूर कंडेला स्थित एक फैक्टरी में सरिया उतारकर शामली आ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी सुशील कुमार (38) सुबह साइकिल से घर से कंडेला स्थित फैक्टरी में सरिया उतारने गया था। सरिया उतारने के बाद वह फैक्टरी से साइकिल से ही शामली में धीमानपुरा फाटक की तरफ जा रहा था। शहर में विजय चौक के निकट मेरठ की तरफ से तेजी से आए ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही सुशील सड़क पर गिर गया और ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मजदूर को सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन शामली पहुंचे। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के पिता सिताब सिंह की तरफ से ट्रक चालक संजीव, निवासी थाना तरावड़ी जिला करनाल (हरियाणा) के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।