फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work worth 46 crores done, still no relief from power cuts

Shamli News: 46 करोड़ के काम, फिर भी बिजली कटाैती से नहीं आराम

Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Work worth 46 crores done, still no relief from power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गर्मी से लोगों को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए जिले में बिजनेस प्लान, आरडीएसएस योजना के तहत करीब 46 करोड़ से काम कराए गए। 120 बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया। इसके बाद भी उपभोक्ताओं का बिजली कटौती, ले वोल्टेज से निजात नहीं मिल पा रही है।
लाइनों के खंभे तक बदले गए थे मगर तापमान बढ़ते ही सारे इंतजाम धड़ाम हो गए। दरअसल, जिले के लोगों को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए अक्तूबर 2024 में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने काम शुरू कराए थे। गर्मियों में ओवरलोडिंग की समस्या न हो, इसके लिए शमली, भैंसवाल, कैराना, थानाभवन में 12 उपकेंद्रों की क्षमता भी कराई गई। साथ ही, 120 बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया।
विज्ञापन

सुधारात्मक और नए कार्यों पर 46 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए, लेकिन जून माह शुरू होते ही व्यवस्था धड़ाम होना शुरू हो गई है। लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के कारण उपकेंद्र लगातार ओवरलोड हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी शामली, कैराना, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, झिंझाना के लोग बिजली ट्रीपिंग, लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रहने वाले अमित कुमार, पंकज जैन का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। लो वोल्टेज के कारण कई बार रात जागकर गुजारनी पड़ती है।

अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लोड अधिक होने पर परेशानी हो रही है। प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक बिजली दी जाए और परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed