फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work should be done in schools under Operation Kayakalp

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में कराए जाएं विकास कार्य

Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Work should be done in schools under Operation Kayakalp
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सभी एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर पर समस्त विद्यालयों की संतृप्तिकरण और असंतृप्तीकरण की सूचना तैयार करते हुए डीपीआरओ को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प कार्यों के संतृप्तिकरण के लिए सभी अधिशासी अधिकारी को अलग से पत्र भेजा जाए। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी जनपद स्तर पर विद्यालयों के निरीक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स के समस्त सदस्यों को माह मई में 10-10 विद्यालय के निरीक्षण के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा जनपद के 200 विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जाए। जिसमें सीजन के हिसाब से हरि सब्जियां, सहजन के पौधे, पपीता, अमला, नींबू, हरी मिर्च आदि के पौधे अवश्य लगाए जाएं। बैठक में जिला समन्वयक मिड डे मील जितेंद्र कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में मात्र 6 महीने का मानदेय मिला है। वर्तमान में इनका चार - चार महीने का मानदेय मिल चुका है। दो तीन कार्य दिवसों में इनके खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि विद्यालयों में अध्यापक व बच्चे मास्क अवश्य पहनें। विद्यालयों में पुस्तकालय की व्यवस्था और बच्चों को प्रार्थना सभा में रीडिंग कराई जाए। जर्जर 61 विद्यालय को लेकर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिकारियों की बैठक अलग से कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीआरओ नंदलाल, डीआईओएस सरदार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अश्वनी, बीएसए राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed