फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work on putting modern tin shed at the station started

Shamli News: स्टेशन पर आधुनिक टीन शेड डालने का काम शुरू

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Work on putting modern tin shed at the station started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात मार्च के ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियाें के मद्देनजर अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन में 25.50 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर सवारियां के आने जाने की सुविधा के लिए 24 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवरब्रिज का लिंटर डाल दिया गया है।

अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन की मुख्य भवन के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आगे आधुनिक टीन शेड डालने का कार्य चल रहा है। रेलपार बाईपास के सामने प्रवेश द्वार चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए सीमेंट का लिंटर डाल दिया गया है। सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का लोकार्पण आगामी सात मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed