फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work on accident prevention action plan started

Shamli News: हादसे रोकने की कार्ययोजना पर काम हुआ शुरू

Sat, 25 Feb 2023 10:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Work on accident prevention action plan started
- नितिन गडकरी के निर्देश पर हरकत में आई एनएचएआई की टीम
विज्ञापन

- हाईवे और बाईपास के चौराहों का एनएचएआई की टीम ने किया दौरा
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हाईवे और बाईपास के चौराहों पर हादसे रोकने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर एनएचएआई की टीम ने चौराहों का दौरा किया। यहां गोल चक्कर, उपरिगामी पुल और अंडरपास आदि परियोजनाओं की संभावना तलाशी।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास का निर्माण जारी है। बलवा, सदर तहसील के पास, गोहरनी में भैंसवाल रोड और बधेव में चौराहे बना दिए गए। हादसे रोकने के लिए यहां गोल चक्कर, क्रॉस जंक्शन, अंडरपास और उपरिगामी पुल की कार्ययोजना शामिल नहीं की गई। तीन माह पूर्व बलवा में पानीपत खटीमा हाईवे का बाईपास खोलने पर हादसा हो गया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने शिकायत और ट्वीट करके और मिलकर अवगत कराया था।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके मिश्रा का तबादला कर दिया गया। चौराहों की रिपोर्ट भारत माला परियोजना के महाप्रबंधक रविंद्र सिंह के माध्यम से तलब की गई। एनएचएआई बागपत के नए परियोजना निदेशक एके जैन ने बताया कि शामली के चौराहों के बाबत एनएचएआई की टीम दौरा कर चुकी है। वह बागपत में नए आए हैं। जल्दी ही पूरे मामले की जानकारी देंगे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जल्द ही एनएचएआई के निदेशक के साथ बैठक कर जिले के चौराहों की कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गड़बड़ी की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे
सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार का कहना है कि चौराहों के लिए गोल चक्कर, उपरिगामी पुल, अंडरपास के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बजट की मांग की थी। वह जल्द केंद्रीय मंत्री से दोबारा मिलकर मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास में कटौती और गड़बड़ी की जांच कराने की मांग करेंगे।
-
बलवा चौराहे का एक जिला एक उत्पाद थीम पर होगा सुंदरीकरण
डीएम जसजीत कौर का कहना कि बलवा चौराहे का सुंदरीकरण कराए जाने की कार्ययोजना है। बलवा चौराहे को एक जिला एक उत्पाद आधारित थीम पर विकसित कराया जाएगा। यहां रिम, धुरा उत्पाद इस योजना में शामिल हैं। रिम धुरों से चौराहे को सजाया जाएगा।

- काठा पुल की दूसरी लेन भी बनकर तैयार

फोटो
झिंझाना। मेरठ-करनाल मार्ग के चौड़ीकरण में काठा के दूसरे पुल की एप्रोच रोड बन कर तैयार हो गई है। गाड़ी वाला चौक स्थित फ्लाईओवर के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट का कार्य भी निर्माण टीम ने पूर्ण कर लिया है। वर्षों से मेरठ-करनाल हाईवे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। काठा नदी की दूसरी लेन का पुल महीनों पहले बन गया था, मगर किसानों को जमीन का मुआवजा न मिलने से विरोध के चलते पुल की एप्रोच रोड का कार्य रुका हुआ था। प्रशासन ने सभी रुकावट को दूर करते हुए पुल की एप्रोच रोड बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसे नेशनल हाईवे निर्माण टीम ने शनिवार को पूरा कर लिया। ब्लैक स्पॉट बन चुके काठा नदी पर दूसरा पुल बनने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed