फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work of Aajeevika Mission affected due to strike

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Work of Aajeevika Mission affected due to strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को चौथे दिन बेमियादी हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आजीविका मिशन का कार्य प्रभावित होने लगा है।
विकास भवन में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2015 से किसी भी मिशन कर्मचारी को सात प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया। हालांकि महंगाई काफी बढ़ गई है। जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मॉडल एमआरसी पॉलिसी योजना के तहत मिशन कर्मियों को शिक्षा, लैपटॉप, मोबाइल, सेल्फ लर्निंग भत्ता देने और जीवन व स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, जिले में तबादला कर समायोजन करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर विभागीय संविदा पर नियुक्त करने, कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये देने तथा एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों की चार दिन की हड़ताल से पोषण माह पखवाड़ा, संतृप्तिकरण, कोविड टीकाकरण सहयोग प्रशिक्षण, राशन उठान, समूह गठन, उत्पादक समूह गठन, बचत खाते खुलवाना, बैंक क्रेडिट लिकेंज, संकुल स्तरीय समितियों से ऋण वापसी, दीपावली मेले में लगने वाले स्टॉल की तैयारी, सदस्यों को रोजगार से जोड़ना, सभी कैडर का मानदेय आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार, ममता देवी, अजीत कुमार, अशोक कुमार बीएमएम, सुषमा जायसवाल, अवनीश, रेशमा, कविता, सीमा, गुलशन, रेनू, हासिफ सैफी,आकाश सिंह, अनंत, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed