फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work done with dedication will give success: Sapna

समर्पण भाव से किए गए कार्य से मिलेगी सफलता: सपना

Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Work done with dedication will give success: Sapna
तीन दिवसीय जनपद स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को शहीदों के नाम की ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले में अजय मलिक प्रथम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने कहा कि समर्पण भाव से किए गए कार्य का प्रतिफल सफलता के रूप में मिलता है। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शामली रायफल कलब व क्रीड़ा भारती आयोजित द्वितीय जनपद स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सपना कश्यप रहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उनको पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से प्रयास करने चाहिए। समर्पण भाव से किए से ही सफलता मिलती है। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले में अजय मलिक को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शहीद बाबा मोहर सिंह ट्रॉफी व 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे निखिल पुंडीर को शहीद प्रदीप चौधरी ट्रॉफी व 1500 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहे निशांत बालियान को शहीद सोहनवीर मलिक व 1100 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस मुकाबले में रचित चौधरी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शहीद अब्दुल हमीद ट्रॉफी व 2100 रुपये नकद, दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक शर्मा को शहीद प्रवेंद्र निर्वाल ट्रॉफी व 1500 रुपये, तीसरे स्थान पर अभिषेक तोमर को शहीद शाहिद अली ट्रॉफी व 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया। एयर रायफल एनआर वर्ग के मुकाबले में अक्षय जावला को प्रथम स्थान पाने पर शहीद धर्मवीर सिंह कालीरमन ट्रॉफी व 2100 रुपये से पुरस्कृत किया। वहीं, दूसरे स्थान पर पार्थ वर्मा को शहीद गौतम पंवार ट्रॉफी व 1500 रुपये तथा तीसरे स्थान पर देवराज को शहीद अंकित तोमर ट्रॉफी व 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में जतिन निर्वाल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शहीद बाबा शाहमल सिंह ट्रॉफी व 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर वंश चौधरी को शहीद अमित कोरी ट्रॉफी व 1500 रुपये और तीसरे स्थान पर वंश प्रताप को शहीद प्रदीप कुमार ट्रॉफी व 1100 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, व्यक्तिगत मुकाबलों में एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में अजय मलिक ने स्वर्ण पदक, शोभित शर्मा रजत पदक और विजय मलिक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में निखिल पुंडीर ने स्वर्ण, शेखर राठौड़ ने रजत, विवेक कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल सैनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यूथ वर्ग में पीयूष शर्मा ने स्वर्ण, उत्तम राणा ने रजत, निशांत बालियान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यूथ बालिका वर्ग में आस्था चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में अभिषेक तोमर ने स्वर्ण, अभिषेक शर्मा ने रजत, मंटू सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पारस पंवार ने स्वर्ण, मयंक शर्मा ने रजत, रवि सिवाच ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में कनक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यूथ वर्ग में गुलजार ने प्रथम, रचित चौधरी ने रजत, हिमांशु मलिक ने कांस्य पदक पाया। कार्यक्रम में क्लब के सचिव डॉ. विनीत चौहान, तपन मलिक, यशपाल पंवार, सुधीर राणा, कबड्डी खिलाड़ी रवींद्र कुमार, संदीप पंवार, ज्ञानेंद्र मलिक, नितिन वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा वर्मा ने की तथा संचालन मुकेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed