फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Work disrupted due to chaos at vaccination center

वैक्सीनेशन केंद्र पर अव्यवस्था बनने से काम बाधित

Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Work disrupted due to chaos at vaccination center
वैक्सीनेशन केंद्र पर अव्यवस्था से काम बाधित
विज्ञापन

कांधला। वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़ की आपाधापी से कार्य बाधित हो गया। अव्यवस्था बनने पर कर्मचारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने व्यवस्था बनवाकर वैक्सीनेशन सुचारु कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 100 डोज 18 वर्ष से ऊपर तथा 50 डोज 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लगनी थी। सुबह सामुदायिक केंद्र खुलने के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक व युवतियां सामुदायिक केंद्र में पहुंचने शुरू हो गए तथा केंद्र पर भीड़ हो गई। भीड़ ने पंजीकरण काउंटर को चारों और से घेर लिया। इसके चलते वहां शोर शराबा शुरू हो गया। कर्मचारियों के समझाने पर भी भीड़ व्यवस्थित नहीं हुई। जिस पर महिला कर्मचारियों ने बिना सोशल डिस्टेंस बनाए काम करने से मना कर दिया तथा वैक्सीनेशन का काम रुक गया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक रामबीर उपाध्याय ने सूचना थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। इसके बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ। भीड़ को देखते हुए कुछ लोग बिना वैक्सीनेशन कराए ही लौट गए। मामले में चिकित्साधीक्षक डॉ. रामबीर उपाध्याय का कहना है कि भीड़ के चलते कुछ देर के कार्य कार्य बाधित हुआ था। बाद में पुलिस की मदद से दोबारा वैक्सीनेशन का काम शुरू करा दिया गया था। दोपहर तीन बजे तक लगभग 135 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, 15 लोगों का वैक्सीनेशन शेष है। जो भी वैक्सीनेशन कराने आयेगा उसका वैक्सीनेशन कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed