{"_id":"583888714f1c1b8e4d13bf93","slug":"wool-sugar-mill-started-repairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन शुगर मिल में मरम्मत शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन शुगर मिल में मरम्मत शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। किसानों से समझौता होने के बाद ऊन शुगर मिल प्रबंधन ने गन्ना पेराई शुरू कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर मिल में गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी।
जिले की शामली और थानाभवन शुगर मिल में गन्ना पेराई नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो चुकी है। बकाया भुगतान की समस्या के चलते ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र चालू नहीं हो पाया था, क्योंकि किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को किसानों और मिल मालिक के बीच वार्ता होने के बाद बकाया भुगतान पर समझौता हो गया।
समझौते के बाद गेट खुलने पर मिल में रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया है। मिल प्रशासन की ओर से मिल को जल्द से जल्द चलाने के लिए राणा ग्रुप की अन्य फैक्ट्रियों से भी कर्मचारी बुलाए गए हैं। जो दिन रात मिल को रिपेयर कर रहे हैं। वहीं गन्ना विभाग द्वारा क्षेत्र में क्रय केन्द्रों पर कांटे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। ज्ञात हो कि समझौता वार्ता में मिल के एमडी राणा इन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 10 दिनों के अंदर मिल चलाने की घोषणा की गई थी। मिल के उप प्रबन्धक (केन) धर्मवीर सिंह ने बताया कि मिल तीन दिसंबर तक गन्ना पेराई शुरू कर दी जाएगी।