फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wool Mill opposed to cane

ऊन मिल को गन्ना देने का विरोध

Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wool Mill opposed to cane
suger mill - फोटो : amar ujala
चौसाना। गांव खोड़समा में ऊन शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र खोलने पर किसानों ने विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि गांव में ऊन शुगर मिल का क्रय केंद्र नहीं लगने दिया जाएगा, क्योंकि ऊन शुगर मिल गन्ना मूल्य        भुगतान समय पर नहीं करता और किसानों को अपेक्षित सुविधाएं    भी नहीं मिल पाती हैं। 
विज्ञापन


चौसाना के गांव खोड़समा में शेरमऊ शुगर मिल सहारनपुर का क्रय केंद्र स्थापित है। जिस पर खोड़समा सहित आसपास के गांवों के किसान गन्ना देते हैं। शेरमऊ शुगर मिल के क्रय केंद्र को लखनऊ से आदेश कराकर स्थापित कराया गया था, लेकिन ऊन शुगर मिल ने सेटिंग करके गांव में अपना भी क्रय केंद्र   खुलवा दिया। इससे किसानों को आशंका हो गई कि अब शेरमऊ शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र हटवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके चलते गांव खोड़समा    के किसान इकट्ठा होकर भाकियू नेता विनोद निर्वाल तथा अन्य लोगों के साथ शामली में       जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऊन शुगर मिल के क्रय केंद्र को गन्ना                  नहीं देंगे। किसानों का कहना था कि ऊन शुगर मिल पेमेंट समय  पर नहीं करता है, जिससे    किसानों को परेशानी होती है। उनकी मांग है कि ऊन शुगर     मिल का क्रय केंद्र हटवाकर शेरमऊ शुगर मिल का क्रय केंद्र   ही गांव में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed