{"_id":"6307ba0c82bad56b99364f48","slug":"won-five-medals-in-kick-boxing-shamli-news-mrt6024680116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 2023 में होने वाली छठी एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स के लिए हुआ है।
शामली डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं कोच सुशील कौशिक ने बताया कि नेहरू इंडोर स्टेडियम चेन्नई में 18 से 22 अगस्त तक सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शामली जिले से उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी शुभम निर्वाल ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में, आदित्य भाल ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में व कादंबरी सिंह ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
इनके अतिरिक्त ऋषभ कांत शर्मा ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में और रामनिवास ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शामली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 2023 में होने वाली छठी एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स के लिए हुआ है। इससे पहले सभी खिलाड़ियों का इंटरनेशनल ट्रेनिंग कैंप एक अक्तूबर से दस अक्तूबर तक दार्जलिंग व वेस्ट बंगाल में होगा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं इंटरनेशनल रेफरी सोनू सैनी ने खिलाड़ियों के उत्कर्ष प्रदर्शन पर शामली जिले की टीम को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।