फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's commission member expressed displeasure after finding dirt in old age home

Shamli News: वृद्ध आश्रम में गंदगी मिलने पर महिला आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Jul 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women's commission member expressed displeasure after finding dirt in old age home
झिंझाना के वृद्ध आश्रम में निरीक्षण करती महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल । संवाद
- जिला समाज कल्याण अधिकारी को निरीक्षण का व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- शामली ब्लाॅक सभाकक्ष में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/झिंझाना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने झिंझाना में समाज कल्याण की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धा आश्रम में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू स्तोगी को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सीएचसी शामली का निरीक्षण किया।
झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर वृद्ध आश्रम का दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला-पुरुष संयुक्त रूप से एक ही कमरे में बैठे मिले। आश्रम में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने और गंदगी के ढेर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी से आश्रम का निरीक्षण करने की जानकारी मांगी। समय समय पर आश्रम का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

आश्रम के भोजन के मैन्यू कढ़ी, चावल, रोटी का जायजा लिया। इस दौरान वहां सभी स्टाफ मौजूद मिला। डाॅ. हिमानी अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले शामली ब्लाॅक के सभाकक्ष में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस मौके पर सीओ अपेक्षा सिंह, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, वन स्टाॅप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी शामली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीजों व उनके तीमारदारों से जानकारी ली। वार्ड में व्यवस्थाएं सही मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed