{"_id":"6307b8b066dab878091d5618","slug":"women-should-become-self-reliant-by-doing-employment-dm-shamli-news-mrt602467423","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्बा बनत में डीएम जसजीत कौर ने बृहस्पतिवार को महिला सद्भावना रोजगार भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सद्भावना भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने। अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचाने। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती। महिला सभी क्षेत्र में हर तरह का कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सिलाई, कढ़ाई ,बुनाई, अचार, पापड़ आदि बनाकर बाजार में सप्लाई कर अच्छी कमाई कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है। सशक्त महिला आत्मनिर्भर महिला देश को विकास की ओर ले जाती है।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया सद्भावना भवन में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई, पीको मशीनें, अचार व पापड़ बनाने के उपकरण उपलब्ध कराए हैं। साथ ही उन्हें सिखाने के लिए समय-समय पर ट्रेनर भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग, हनुमान धाम समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, प्रदीप पंवार, कुलदीप पंवार, दीपक संगल, रोबिन गर्ग, अमित कुमार, चरत बंसल, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।