फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women sat, officers came and went.

महिलाएं बैठी रहीं, अधिकारी आए और चले गए

Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women sat, officers came and went.
थानाभवन खंड विकास कार्यालय पर स्वयं सहायता समूह ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स कमेटी के फोटो - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सहायता समूह ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में मात्र खानापूर्ति की गई। बैंकों के अधिकारी बैठक में पहुंचे और महिलाओं की समस्याओं पर औपचारिक कार्रवाई कर रवाना हो गए। महिलाओं का आरोप है कि बैठक में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैंक खातों और लोन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुबह दस से शाम पांच बजे तक बैंकों के अधिकारियों को बैठकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना था। एलडीएम शैलेश सिंह और बैंक के अधिकारियों के बीच बैठक चलती रही। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर दो चार महिलाओं की बात सुनी और एक-दो बैंक के अधिकारियों को छोड़कर बाकी सब उठकर चले गए। जबकि, उन्हें शाम पांच बजे तक वहीं रहना था। एलडीएम ने बताया कि सभी समूह की महिलाओं की जो भी शिकायत हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जबकि, स्वयं सहायता समूह के ब्लॉक मिशन मैनेजर अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि किसी भी समूह की समस्या का बैठक में समाधान नहीं किया गया है। जिसे लेकर उनमें रोष व्याप्त है। इस संबंध में वह जिलाधिकारी को शिकायत करेंगे। इस दौरान एडीओ आईएसबी प्रताप सिंह, समाज कल्याण के एडीओ सुभाष सैनी, अनुराग धीमान, अजीत सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों पर पैसे निकालने का आरोप
बैठक में पहुंचे हिरनवाड़ा गांव निवासी प्रकाश कुमार ने एलडीएम शैलेश सिंह से शिकायत कर बताया कि 20 जनवरी 2017 को बाबरी के एक बैंक के दो अधिकारियों ने उसके किसान क्रेडिट कार्ड से चार लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए थे। जब उसने इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने जल्द पैसा वापस जमा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उन लोगों ने पैसा जमा नहीं किया है। एलडीएम ने पीड़ित किसान को इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थानाभवन खंड विकास कार्यालय में बैठी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

थानाभवन खंड विकास कार्यालय में बैठी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed