{"_id":"58445a414f1c1be221a86598","slug":"women-s-ruckus-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का हंगामा, कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का हंगामा, कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। काजीवाड़ा प्रकरण में एक पक्ष की महिलाएं रविवार को कोतवाली में पहुंची और दूसरे पक्ष के युवकों पर घर में घुसकर मारपीट तथा लूटपाट करने का आरोप लगाया। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामला संज्ञान में नहीं है।
काजीवाड़ा में दो पक्षों में महीनों से चली आ रही खूनी रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते पूर्व में कई बार मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी रंजिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को काजीवाड़ा निवासी एक पक्ष की महिला भूरी कोतवाली में महिलाओं के साथ पहुंची और हंगामा किया।
महिलाओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक गत रात उनके घर में घुस गए और उन्होंने वहां पर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने घरों में लूटपाट भी की। इस दौरान विरोध करने आई महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने छेड़खानी की। महिलाओं ने शामली कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उधर दूसरे पक्ष के घायल दो युवक रिजवान व सलीम भी कोतवाली में पहुंचे और विपक्षी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।
घायलों ने अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप का कहना है पुराना मामला है, एक दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहे है। रविवार को कुछ नहीं हुआ। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।