फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   women police station in-charge in Shamli closes the gate of police station after eight pm, video viral

Video Viral: शामली के महिला थाने में तुगलकी फरमान, रात आठ बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, गेट बंद करा देती है थाना प्रभारी

Thu, 07 Jul 2022 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होमगार्ड कह रहा है कि रात आठ बजे के बाद महिला थाना प्रभारी ने थाने के अंदर जाने पर रोक रखा है।

विज्ञापन
women police station in-charge in Shamli closes the gate of police station after eight pm, video viral
shamli polie - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर होमगार्ड का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होमगार्ड कह रहा है कि रात आठ बजे के बाद महिला थाना प्रभारी ने थाने के अंदर जाने पर रोक रखा है। एएसपी ओपी सिंह ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर होमगार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला थाने के बाहर का बताया गया है। इसमें एक होमगार्ड कह रहा है कि महिला थाना प्रभारी रात आठ बजे के बाद गेट बंद कर देती है। इसके बाद पूरी रात थाने के बाहर ड्यूटी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में चौकी इंचार्ज ने हिस्ट्रीशीटर के साथ काटा जन्मदिन का केक, महफिल में खूब छलके जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हलचल मची है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस संबंध में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या वर्मा का कहना है कि इस बारे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed