फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women of self-help groups will play an important role in greenery

Shamli News: हरियाली में अहम भूमिका निभाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Wed, 28 May 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will play an important role in greenery
शामली। इस बार जिले में होने वाले पौधरोपण में महिलाएं भी अहम भूमिका निभाएंगी। इस बार पहली बार स्वयं सहायता समूह की सदस्य पौधरोपण में भाग लेंगीं। जिले के शामली, थानाभवन, कांधला, कैराना और ऊन ब्लॉक में एक-एक कलस्टर को पौधरोपण की कार्यदायी संस्था निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 15 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी पौधरोपण में हर साल सहयोग करते हैं। इस बार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी छाया और फलदार पौधों का रोपण करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त प्रेमचंद और जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि महिलाएं दो साल तक इन पौधों पर नजर रखेंगी। इस कार्य में सहयोग करने वाली महिलाओं को अमृत मित्र की उपाधि दी जाएगी। जिले में पांच हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह में पचास हजार से अधिक महिलाएं जुड़ीं हुई हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पौधरोपण से जुड़ने से पौधरोपण में तेजी आएगी। महिलाएं भी हरियाली में अपना सहयोग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पौधों पर रखी जाएगी नजर
इस बार विभागीय अधिकारी पौधों की सुरक्षा और निगरानी के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। हर पौधे की जियो टैगिंग होगी। एप के माध्यम से उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी। इससे पौधरोपण में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed