फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women honored for doing excellent work

उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women honored for doing excellent work
उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

शामली। आईआईए शामली की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने बेटे और बेटियों में भेदभाव नहीं करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने समाज की पांच ऐसी महिलाओं को शील्ड व अवार्ड देकर सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी योग्यता से समाज में उल्लेखनीय योगदान देकर अपना विशेष स्थान बनाया है। इनमें तनु गर्ग, पल्लवी गोयल, मृदुला जैन, पल्लवी मित्तल व निधि शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कैरियर व्हील्स के स्टाफ व अन्य उद्योगों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम ने बच्चों की परवरिश करते हुए बिना पक्षपात के लड़का व लड़की दोनों को समान संस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि लड़की से पूछा जाता है कि तुम कहां गई थी और इतनी देर से क्यों आई, तो लड़के से भी यही सवाल करना आवश्यक है, तभी समाज की असमानता दूर की जा सकेगी और महिलाओं के लिए भयमुक्त समाज की रचना की जा सकेगी। आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, महासचिव अनुज गर्ग व कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता ने भी नारी शक्ति के विषय में विचार रखे। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, आशीष जैन, आलोक जैन, परविंद जैन, अनिल कुच्छल व वेदप्रकाश आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed