फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women have been elected as MPs from Kairana Lok Sabha seat five times so far.

Shamli News: कैराना लोकसभा सीट पर अब तक पांच बार सांसद चुनीं जा चुकीं महिलाएं

Wed, 05 Jun 2024 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women have been elected as MPs from Kairana Lok Sabha seat five times so far.
शामली। कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो यहां पर अब तक पांच बार महिलाएं संसद तक का रास्ता तय कर चुकी हैं। इस बार सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इस सीट की यदि बात की जाए तो इस सीट पर सबसे पहले 1980 में जनता पार्टी की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की थी। गायत्री देवी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी थी। इसके बाद वर्ष 2004 में रालोद, सपा गठबधन से अनुराधा चौधरी चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की। वर्ष 2009 में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह 2018 के उपचुनाव में भी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2019 के चुनाव में तबस्सुम हसन को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने उन्हें हरा दिया था। अब वर्ष 2024 में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराया है। संवाद
विज्ञापन

16 बार चुनाव, एक बार हो चुका उपचुनाव

कैराना लोकसभा सीट वर्ष 1962 में अस्तित्व में आई थी। यहां पर अब तक 16 और एक उपचुनाव हो चुका है। इस सीट पर सबसे पहले वर्ष 1962 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यशपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 134581 मत प्राप्त किए थे। इस सीट पर भाजपा तीन, कांग्रेस दो और सपा अकेले दो जबकि गठबंधन के साथ भी चुनाव लड़कर दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। यानी इस सीट पर अब तक 17 चुनाव चुनाव हुए जिनमें से पांच बार महिलाएं जबकि 12 बार पुरुष सांसद चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed