{"_id":"6133bdf68ebc3e7a1604c627","slug":"women-from-two-sides-face-to-face-stone-pelting-shamli-news-mrt5548005177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगबाजी के दौरान अभद्र भाषा को लेकर महिलाओं में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंगबाजी के दौरान अभद्र भाषा को लेकर महिलाओं में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों की महिलाएं आमने-सामने, पथराव
कांधला। छत पर पतंग उड़ाते समय अभद्र भाषा का विरोध करने पर दो पक्षों से महिलाएं आमने-सामने आ गई। इस दौरान हुए संघर्ष और पथराव में कई महिलाएं घायल हो र्गइं। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में शनिवार शाम कुछ युवक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इस बीच ये लोग एक-दूसरे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इस मामले को लेकर मोहल्ले के लोगों ने इन युवकों का विरोध किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। इस दौरान वहां पर पतंगबाजी कर रहे युवकों की ओर से फिरदौस व आसमा पक्ष की महिलाएं पहुंच र्गइं। आरोप प्रत्यारोप को लेकर दोनों ओर से गालीगलौज व धक्कामुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के बाद ही दोनों ओर से काफी संख्या में वहां पर महिलाएं जमा हो गईं। इन लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। मामले को बढ़ता हुआ देखकर गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से सलमा, फिरदौस, आसमा, नगमा, नाजमा सहित कई अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।