फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women called the increased exemption in stamp duty in deeds a commendable step

Shamli News: महिलाओं ने बैनामों में स्टांप शुल्क में बढ़ी छूट को बताया सराहनीय कदम

Sat, 26 Jul 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women called the increased exemption in stamp duty in deeds a commendable step
- सरकार के फैसले से बढ़ेगा महिला स्वामित्व और आत्मनिर्भरता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति की खरीद पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट देने के फैसले को महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। महिलाओं का कहना है कि इस निर्णय से जहां उनका आर्थिक अधिकार और स्वामित्व बढ़ेगा, वहीं समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी मिलेगा।

यह बोलीं महिलाएं



सरकार का यह निर्णय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और स्वयं को सम्मानित महसूस करेंगी।इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद। - डॉक्टर खुशी, प्रवक्ता हिंदी
विज्ञापन


सरकार का फैसला बेहद महत्वपूर्ण है। अभी तक 10 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में छूट मिलती थी, लेकिन अब इस फैसले से महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की संख्या बढ़ेगी। - डॉक्टर नीना छोकरा, प्रोफेसर अर्थशास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी तक सरकार मात्र 10 लाख रुपये तक की संपत्ति रजिस्ट्री पर छूट दे रही थी। अब एक करोड़ रुपये की रजिस्ट्री कराने पर एक लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर वे स्वयं को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस करेंगी। -नीलम, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed