फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women are opening fast food and sweet shops

Shamli News: महिलाएं खोल रहीं फास्टफूड और मिठाई की दुकानें

Fri, 24 Apr 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women are opening fast food and sweet shops
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में फास्ट फूड बनाती स्वयं सहायता समुह की महिला । संवाद
शामली। गांव हसनपुर लुहारी में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। समूह से जुड़कर इन महिलाओं ने फास्टफूड और मिठाई की दुकान शुरू की है, जिससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ी है बल्कि उन्हें समाज में नई पहचान भी मिल रही है।
विज्ञापन

महिला आरती, सविता और रश्मि का कहना है कि समूह के माध्यम से उन्होंने अपने हुनर को व्यावसायिक रूप में बदलना सीखा है। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और दुकान में बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। वह कई वर्षों से यह कार्य करते हुए अच्छा मुनाफा कमा रही है। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होने के साथ ही अपनी कमाई से परिवार का पालन-पोषण भी अच्छी प्रकार से कर रही हैं। उन्होंने लोन लेकर अपना कारोबार खड़ा किया और आज उनकी अच्छी कमाई हो रही है। ग्रामीण ब्रजबीर व रणबीर का मानना है कि इस तरह के छोटे उद्यम न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed