फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women are fear-free in Yogi government: Teotia

भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में गूंजे जय श्री राम के नारे

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women are fear-free in Yogi government: Teotia
थानाभवन (शामली)। भाजपा की बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाकर महिलाओं में जोश भरा। कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता भी भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन

नगर में स्थित एक मंडप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भगवान को भी याद करने से पहले महिला शक्ति को याद किया जाता है। राधे कृष्ण, गौरीशंकर हो या अंजनी पुत्र हनुमान सभी नाम से पहले मातृशक्ति को पुकारा जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश में महिलाओं के सम्मान को जिस तरह से बढ़ाया है वह नहीं होता था। एक समय था जब लड़कियां स्कूल में जाती थी तो मां-बाप को चिंता हो जाती थी। मोदी और योगी ने भयमुक्त माहौल दिया है। एक बार फिर देश की आधी आबादी का आशीर्वाद भाजपा को मिलने जा रहा है। जिससे पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिषद की सदस्य मृगांका सिंह ने कहा अब देश और प्रदेश में महिला सुरक्षित है। भाजपा ने जो सम्मान महिलाओं को दिया है यह पहले की सरकारों में नहीं मिलता था। पिछड़ा वर्ग की क्षेत्रीय मंत्री प्रविता रूबी चौधरी ने भाजपा राज में प्रदेश व देश में महिलाओं के हित में कराए गए कामों को गिनाया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी पहुंचे। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजीता सैनी, जिला महामंत्री पायल कश्यप, पिछड़े वर्ग की क्षेत्रीय मंत्री प्रविता रूबी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शशि अरोड़ा, जिला मंत्री सुधा तोमर, जिला पंचायत सदस्य डॉ नीरज सैनी, जिला उपाध्यक्ष सपना मलिक, रेखा संगल, मधु सैनी, आशा सौदाई, प्रमोद देवी, संगीता जिंदल, सभासद बबली कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed