{"_id":"6a1886c8623042794b02f909","slug":"women-are-abandoning-gold-and-silver-and-adopting-artificial-jewellery-shamli-news-c-26-1-aur1003-166404-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोना-चांदी छोड़ महिलाएं अपना रहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोना-चांदी छोड़ महिलाएं अपना रहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी
विज्ञापन
शहर के बड़ा बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी देखती महिला व युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री की ओर से महिलाओं से महंगे आभूषणों के बजाय सुरक्षित और उपयोगी विकल्प अपनाने की अपील का असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। शहर और कस्बों में महिलाओं का रुझान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ रहा है। जहां पहले शादियों और समारोहों में सोना-चांदी के गहनों को प्राथमिकता दी जाती थी, वहीं अब महिलाएं फैशन, सुरक्षा और कम कीमत के चलते आर्टिफिशियल ज्वेलरी पसंद कर रही हैं।
शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार, नेहरु मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। डिजाइनर नेकलेस, ईयररिंग्स, कंगन और चूड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।
मुख्य बाजार के ज्वेलरी कारोबारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील और बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बाद महिलाओं का रुझान तेजी से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां ग्राहक त्योहारों या शादी के समय ही खरीदारी करते थे, अब रोजमर्रा और छोटे आयोजनों के लिए भी महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रही हैं। राहुल ने बताया कि बाजार में नए डिजाइन और बेहतर क्वालिटी आने से कारोबार में करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर युवतियों और कामकाजी महिलाओं में इसकी मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।