फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman thrown out of the house for not giving a bike and one lakh in dowry

Shamli News: दहेज में बाइक और एक लाख न देने पर महिला को घर से निकाला

Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of the house for not giving a bike and one lakh in dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में कांधला क्षेत्र निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, ननद, ननदोई कम दहेज लाने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इस दाैरान उसे एक पुत्र हुआ। मायके वालों ने बेटा पैदा होने पर 50 हजार रुपये का खर्च भी किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर उस पर गलत नजर रखता है, कई बार उसके साथ छेड़छाड़ का भी प्रयास किया। जब उसने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने एक लाख रुपये की नकद, बुलेट बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। मार्च में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति विदेश भागने के प्रयास में है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला को मारपीट कर घर से निकाला



कैराना। गांव पावटी कला निवासी नसरीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह 10 नवंबर 2023 को बसेड़ा निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने दहेज में बुलेट बाइक, सोने-चांदी के जेवर और काफी सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 5 जुलाई 2024 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, उसको मायके छोड़कर चले गए। इसके बाद 25 जून 2025 दोपहर करीब एक बजे उसका पति शाहरुख, जेठ फारुख, सास भूरो, ननद शब्बो व शाईस्ता, ननदोई रिजवान उसके मायके आए और गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि अगर तेरे पिता ने कार का इंतजाम नहीं किया तो तुझे मार देंगे या तीन तलाक दे देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed