फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman sweeper dies after being crushed by pickup, jammed

पिकअप से कुचलकर महिला सफाईकर्मी की मौत, मार्ग किया जाम

Thu, 18 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman sweeper dies after being crushed by pickup, jammed
शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में जाम लगाते लोगों को समझाते एमएलसी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पशुओं से लदी पिकअप से कुचलकर महिला सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। इस दौरान चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग की। पांच घंटे बाद अधिकारियों और एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आश्वासन पर जाम खुला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
शहर के मोहल्ला बड़ीआल वाल्मीकि बस्ती निवासी भूरिया (52) पत्नी ब्रह्मसिंह पालिका में सफाई कर्मचारी थी। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से सफाई करने गई थी। वह करीब साढ़े पांच बजे धीमानपुरा में सफाई कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ पशु लादकर जा रही पिकअप गाड़ी अचानक विपरीत मार्ग पर पहुंच गई। वह महिला कर्मचारी को कुचलते हुए दुकान में घुस गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुकान के बाहर बैठे बॉबी निवासी रेलपार व अन्य दो लोग पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर सफाई कर्मचारी और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए मार्ग जाम कर दिया। सफाईकर्मियों ने मुख्य मार्ग व भिक्की मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। इसकी जानकारी पाकर एसडीएम सदर विशु राजा, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने की कोशिश की परंतु कामयाबी नहीं मिली। इसके पश्चात भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, मानस संगल व पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भी अपने स्तर से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब पांच घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पिकअप गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के पुत्र सोनू की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते झेलनी पड़ी परेशानी
हादसे के बाद लगाए जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जा रहे वाहनों को बुढ़ाना रोड की ओर भेजना शुरू कर दिया। जिससे बुढ़ाना रोड पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। घंटों तक वाहन बुढ़ाना मार्ग पर रेंगते रहे। इसके बाद जाम खुलने पर यातायात सुचारू हुआ।

सफाईकर्मी भूरिया का फाइल फोटो।

सफाईकर्मी भूरिया का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed