फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman raped on pretext of marriage, report filed

Shamli News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on pretext of marriage, report filed
कैराना। एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, वीडियो बनाने और दवाई देकर गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक अगस्त 2024 को उसका भाई विदेश यात्रा पर गया था, जिसे वह दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ रही थी। रात्रि करीब 11 बजे गांव जाने के लिए कैराना में तितरवाड़ा चुंगी पर खड़ी हुई थी। आरोप है कि तभी एक युवक कार में आया और उसे लिफ्ट दी, जिस पर वह कार में सवार हो गई। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे पति से जबरदस्ती तीन तलाक दिलाकर निकाह करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है। गत 11 जुलाई को आरोपी ने उसे दवाई दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सद्दाम निवासी गांव तितरवाड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed