फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman leaves husband, children and reaches lover's house

Shamli News: पति, बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची महिला

Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman leaves husband, children and reaches lover's house
कांधला। इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम प्रसंग में महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर बागपत से कांधला कस्बे मेंं प्रेमी के घर आ पहुंची। यहां प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। मामला थाने जा पहुंचा। घंटों तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। बाद में पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया।
विज्ञापन

बागपत निवासी एक महिला व गांव कांधला निवासी एक बाइक मैकेनिक की इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला और व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है। महिला के तीन बच्चे हैं। व्यक्ति के कोई बच्चा नहीं है। अब महिला पति और बच्चों को छोड़कर कांधला अपने प्रेमी के घर पर आ गई। मंगलवार को प्रेमी के परिजनों ने महिला को घर पर रखने से इनकार कर दिया। जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। थाने पर मामला पहुंचा और करीब चार घंटे तक वहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने आपसी सहमति से महिला को प्रेमी के साथ ही भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिला को उसके प्रेमी के साथ ही भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed