फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman gang-raped, found unconscious in the forest

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में बेहोश मिली

Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, found unconscious in the forest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हरियाणा की अधेड़ महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बाद निवस्त्र अवस्था में जंगल में फेंक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पानीपत से महिला का पति कोतवाली पहुंचा और दो आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐरटी में सोमवार सुबह एक किसान को खेत में करीब 47 वर्षीय महिला बेहोश पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी और मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसे वस्त्र पहनाए। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी ओपी सिंह व सीओ अमरदीप मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के किसानों से वार्ता करके जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पीड़ित जनपद पानीपत निवासी है। वह तथा उसके दो पुत्र हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में बंद थे। वहीं, पानीपत जेल में कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी राहुल भी लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में बंद था। जेल में रहते हुए दोनों पक्षों का परिचय हो गया था। इस दौरान राहुल ने महिला को उसके बेटों की जमानत कराने का झांसा दिया था। करीब चार माह पूर्व महिला जमानत पर जेल से बाहर आ गई थी। वारदात में शामिल युवक भी इसी सप्ताह जमानत पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को महिला व उसके पति को पुत्रों की जमानत के लिए 50 हजार रुपये लेकर गांव कंडेला बुलाया। आरोपी पक्ष ने महिला को घर पर रोककर उसके पति को वापस भेज दिया। एसपी ने बताया कि राहुल व उसके एक साथी मोहन ने शराब पीकर महिला के साथ में ऐरटी गांव के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के साथ मारपीट भी की गई। एसपी ने बताया कि महिला को उपचार के लिए भेज दिया है। पीड़ित के पति की ओर से गांव कंडेला निवासी राहुल व मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed