{"_id":"6a2db2076deb665f2705424f","slug":"woman-found-dead-on-bed-family-alleges-murder-shamli-news-c-26-1-sal1002-167586-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेड पर मृत मिली महिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेड पर मृत मिली महिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 14 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
गांव टोडा में मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
चौसाना। गांव टोडा में शनिवार देर शाम पूजा (24) घर में बेड पर मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी वर्ष 2022 में गांव टोडा निवासी सन्नी के साथ हुई थी। शादी के बाद से पूजा तीन वर्षीय पुत्र है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था और कई बार पंचायतों के माध्यम से समझौते के प्रयास भी किए गए थे। शनिवार शाम ग्रामीणों से उसकी बहन की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
सोनू ने बताया कि पूजा कमरे में मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। उसने ससुराल वालों पर पूजा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ कैराना हेमंत कुमार झिंझाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।