फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies; police send body for post-mortem.

Shamli News: महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 21 Sep 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 21 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies; police send body for post-mortem.
बाबरी के गांव ​भिक्का माजरा में तनु का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बाबरी (शामली)। गांव भिक्का माजरा निवासी तनु (22) पत्नी सोनू की रविवार को मौत हो गई। ससुराल वालों ने बताया कि वह पिछले करीब दो माह से बीमार चल रही थी। माैके पर पहुंचे महिला के पिता ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव रमाला निवासी तनु की शादी करीब तीन वर्ष पहले बाबरी क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो वर्ष का पुत्र है। सोनू ने बताया कि तनु पिछले करीब दो माह से बीमारी से जूझ रही थीं और उसका पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर उसके पिता ज्योति प्रसाद व अन्य परिजन गांव में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बेटी की मौत की सूचना दी। ज्योति प्रसाद ने पुलिस से कहा कि वे बेटी की मौत का सही कारण जानना चाहते है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरा। जांच अधिकारी बाबरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया परिजनों की सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed