फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies of dengue, husband's condition critical

डेंगू से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue, husband's condition critical
कैराना। थाना क्षेत्र के खुरगान गांव निवासी महिला की डेंगू से मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में पानीपत के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

खुरगान गांव निवासी 35 वर्षीय सायरा खानम पत्नी नवाब अली को तीन दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर कैराना रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा के भाई जहानपुरा निवासी जावेद ने बताया कि अस्पताल में उसकी जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के बावजूद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। जावेद के मुताबिक उसके बहनोई नवाब अली की भी शनिवार को हालत बिगड़ गई थी। उन्हें पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है और हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी प्लेटलेट्स करीब 12 हजार तक पहुंच गई हैं। वहीं इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने कहा कि महिला की मौत की जानकारी नहीं मिली है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed