फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies of Corona, 21 infected

कोरोना से महिला की मौत, जनपद में 21 नए केस मिले

Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 21 infected
कोरोना से महिला की मौत, 21 संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जलालाबाद निवासी कोरोना पॉजिटिव 48 वर्षीय महिला की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। जनपद में 21 नए केस मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 142 हो गई है।
शुक्रवार को जनपद में आई सैंपलों की रिपोर्ट में 21 नए केस मिले हैं। इनमें शामली में सबसे अधिक 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के कबाड़ी बाजार निवासी 28 और 31 वर्षीय दो युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। रेलपार मोहल्ले में 52 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक के अलावा 54 और 42 वर्षीय दो महिलाओं के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। शिव मूर्ति निवासी 32 वर्षीय और बड़ा बाजार निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। विवेक विहार में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 50 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोरी, नौ वर्षीय बालक, 62 व 55 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। मोहल्ला गुलशन नगर में 45 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके अलावा बृहस्पतिवार देर रात ट्रूू नेट मशीन से चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर में 45 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। कस्बा कैराना में 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

उधर, कस्बा जलालाबाद में कोरोना पॉजिटिव 48 वर्षीय महिला की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि महिला को गुर्दे की बीमारी के चलते परिजनों ने स्वयं ही मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। वहीं पर दो दिन पहले कोरोना की जांच को सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। सीएमओ के मुताबिक शुक्रवार को मेरठ मेडिकल से उन्हें महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। महिला की मौत होने से जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। उधर, जनपद में शुक्रवार को 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 142 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed