{"_id":"66a5553dd59e540be10c8ad4","slug":"woman-dies-just-two-days-after-sons-birth-shamli-news-c-26-1-sal1001-125303-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेटा पैदा होने के दो दिन बाद ही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेटा पैदा होने के दो दिन बाद ही महिला की मौत
Sun, 28 Jul 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव मलकपुर में दो दिन पहले स्वस्थ बेटे को जन्म देने के बाद 28 वर्षीय जच्चा की बुखार व हाई ब्लड प्रेशर से मौत हो गई। वही मायके पक्ष द्वारा जहर देकर मारने का संदेह व्यक्त किया गया जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद सहारनपुर के गांव ककराला निवासी महावीर सिंह की बेटी आरती की शादी करीब डेढ़ साल पहले कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी बसंत के साथ हुई थी। दो दिन पहले आरती ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। लेकिन बाद में आरती की तबीयत खराब होने लगी तो परिजन उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर द्वारा जवाब देने पर परिजन आरती को नगर के एक नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि आरती को तेज बुखार और हाई ब्लड प्रेशर है। शुक्रवार शाम डॉक्टर ने आरती को रेफर कर दिया, इसके बाद परिजन उसको पानीपत नर्सिंग होम ले गए। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। परिजन आरती के शव को मलकपुर लेकर आ गए। सूचना पर आरती के मायके पक्ष के लोग भी मलकपुर पहुंच गए।
मृतका के भाई प्रदीप और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने तहसीलदार अर्जुन सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चल जाएगा।