फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies in shop fire

संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, महिला की जलकर मौत

Thu, 08 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in shop fire
पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में दुकान में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। दुकान में रखे पेट्रोल में भयंकर आग के चलते दुकान का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में शीशे वाली मस्जिद के समीप साजिद की किरयाना की दुकान है। इसके ऊपर एक छोटा सा कमरा है। उसमें जाने के लिए दुकान से अलग सीढ़ियां बनी हुई हैं। साजिद इसकी दुकान में पेट्रोल और डीजल बेचता है। साजिद के अनुसार रात्रि में उसके छह बच्चे दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। साजिद व उसकी पत्नी फरीदा (35) दुकान के भीतर सो रहे थे। देर रात लगभग एक बजे ऊपरी मंजिल पर सो रहे साजिद के छोटे बच्चे के रोने की आवाज आई तो साजिद उसे दूध देने के लिए ऊपर चला गया। इसी बीच अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे पेट्रोल के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

साजिद के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भयंकर आग की लपटों के चलते उस पर काबू नहीं पाया जा सका। गांव में दो ट्रैक्टर के माध्यम से आग पर पानी डाला गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भयंकर आग के बीच फंसी साजिद की पत्नी फरीदा की जलकर मौत हो गई। दुकान में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने साजिद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed