फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies in road accident, sister and friend injured

Shamli News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बहन और सहेली घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, sister and friend injured
कैराना। गांव भूरा में बाईपास शिव मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार पानीपत निवासी 31 वर्षीय आरती की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर बैठी उसकी छोटी बहन और एक सहेली घायल हो गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे पानीपत की शिवनगर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय आरती अपनी छोटी बहन अन्नु और सहेली रिंकी के साथ स्कूटी से गांव भूरा में अपने मुंह बोले भाई प्रवीण के बेटे जन्मदिन में जा रही थी। गांव भूरा में बाईपास पर शिव मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी चला रही आरती उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के आगे गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया आरती के पेट के ऊपर से उतरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी बहन और सहेली को मामूली चोट आई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिलाओं और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना पर गांव भूरा से आरती का मुंह बोला भाई प्रवीण व अन्य परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। प्रवीण ने बताया कि आरती के पति की पहले मृत्यु हो चुकी है तथा इटावा की रहने वाली है और पानीपत में फैक्टरी में नौकरी करती हैं। वह भी पानीपत में फैक्टरी में नौकरी करता है जहां उसने आरती को मुंह बोली बहन बना लिया था। तीनों उसके बेटे ने जन्मदिन में आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed