{"_id":"5fb568dc8ebc3e9ba75caae0","slug":"woman-dies-from-corona-36-infected-shamli-news-mrt5115340163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 36 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 36 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना से महिला की मौत, 36 संक्रमित मिले
शामली। कोरोना संक्रमित महिला की सहारनपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। जिले में 36 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 123 हो गई है।
शामली क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी 45 वर्षीय महिला किडनी की समस्या से पीड़ित थी। वह 13 नवंबर को सीएचसी शामली में जांच के लिए गई थी। वहां पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे सहारनपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को सहारनपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। इसके अलावा जिले में 36 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इनमें सबसे अधिक शहर के ओम विहार मोहल्ले में सात महिलाएं और दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। नौकुआं रोड पर 34 वर्षीय युवक, फव्वारा चौक पर 70 वर्षीय व्यक्ति, धीमानपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति, मंडी मार्शगंज में 21 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला व सात साल की बच्ची कोरोना संक्रमित मिली।
रेलवे रोड पर 65 वर्षीय व 51 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इनके अलावा बाबरी, मादलपुर, महावतपुर व कसेरवा में एक-एक युवक, मुहानपुर में महिला और तलवा माजरा में सात साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला। सोंता रसूलपुर में 35 वर्षीय युवक, बाबरी में 19 वर्षीय युवक, लिसाढ़ में महिला कोरोना संक्रमित मिली। कांधला में दो महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। कैराना में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। 36 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन व्यक्ति स्वस्थ हुए है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 123 हो गई है।
विज्ञापन
261 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, मोहल्ला अफगानान व कचहरी में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 261 लोगों के सैंपल लिए गए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 147 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें मोहल्ला अफगानान, आर्यपुरी व कचहरी निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 114 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए है।