{"_id":"5f21bfab8ebc3e63de133e91","slug":"woman-dies-during-treatment-in-meerut-shamli-news-mrt49370728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन
मेरठ में महिला की उपचार के दौरान मौत
कैराना। महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले महिला के मायके वाले उसे अस्पताल से ससुराल ले आए थे और उसकी मौत की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने महिला को जीवित पाकर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया था।
चौसाना क्षेत्र के गांव बढ़ी निवासी इसराना के पति की मौत के बाद उसका दूसरा निकाह जेठ के बेटे से तीन माह पहले हुआ था। उसके पहले पति से चार बच्चे हैं। एक सप्ताह पूर्व इसराना ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। उसे बेहोशी की हालत में शामली तथा बाद में मेरठ अस्पताल ले जाया गया था। बीती 25 जुलाई की रात करीब नौ बजे इसराना के पिता हारुन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि गांव भूरा में ससुराल वालों ने उसकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा मौके पर पहुचे तो इसराना बेहोश मिली थी। पुलिस ने मायके व ससुराल पक्ष को फटकार लगाते हुए पुलिसकर्मियों को साथ भेजकर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को महिला के पिता हारून व चाचा शब्बीरा निवासी बढ़ी चौसाना ने बताया कि मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान इसराना की मौत हो गई तथा उसके शव को गांव भूरा लेकर आ रहे हैं। हारुन ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि इसराना की मौत की सूचना मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।