फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman dies after slipping while getting off train

Shamli News: ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से महिला की मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after slipping while getting off train
शामली। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना भिजवाई।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लोई निवासी रोशनारा पत्नी अलीजान अपने पुत्र कलीम (22) व पुत्री गुलशन के साथ ट्रेन से शामली आ रही थी। शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे ट्रेन शामली स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले कलीम कूद गया। बेटे को पकड़ने के लिए उसके पीछे रोशनारा भी चलती ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन से गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला का पुत्र कलीम मानसिक रूप से बीमार है। महिला उसकी दिल्ली से दवा लेकर आ रही थी। जीआरपी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा
रोशनारा की मौत होने पर उसकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। जबकि बेटा कलीम मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। यात्रियों ने बताया कलीम ट्रेन से कूदने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर भागने लगा। महिला को लगा कि उसका बेटा खो जाएगा, इसलिए उसे पकड़ने के लिए वह जल्दी में ट्रेन रुकने का इंतजार न कर पहले ही उतरने लगी। उस दौरान उसका ध्यान अपने बेटे की तरफ थी और पैर फिसलने से वह हादसे का शिकार हो गई। यात्रियाें ने बताया कि दिल्ली से आते समय रास्ते में कलीम ने कई बार ट्रेन से उतरने की कोशिश की, लेकिन उसकी मां ने उसे किसी तरह संभालकर रखा, लेकिन शामली स्टेशन पर वह महिला को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed