{"_id":"6a46b3f159217759f1056087","slug":"woman-crushed-to-death-after-mud-roof-of-house-collapses-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168879-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मकान की कच्ची छत गिरी, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मकान की कच्ची छत गिरी, दबकर महिला की मौत
Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
कैराना में मृतका शाहजहां का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। कस्बे में पानीपत रोड स्थित मोहल्ला दरबार खुर्द मजीद कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर मायके में आई शाहजहां (26) की मौत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों अन्य परिजनों को हल्की चोटें आईं हैं।
मोहल्ला दरबार खुर्द मजीद कॉलोनी निवासी वसीम की बेटी शाहजहां की शादी हरियाणा के जनपद करनाल के थाना नीलोखेड़ी के गांव ख्वाजा अहमदपुर निवासी मुस्तकीम के साथ हुई थी। शाहजहां करीब 10 दिन पहले अपने दो वर्षीय पुत्र सलमान और एक माह के पुत्र कैफ को लेकर मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे शाहजहां और उसके दोनों बच्चे कमरे में थे।
शाहजहां का भाई इंतजार और उसकी पत्नी नैयर भी कमरे में मौजूद थे। उसी समय छत गिरी और शाहजहां मलबे में दब गई जबकि अन्य मलबे की चपेट में आए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और शाहजहां को बाहर निकाला। परिजन शाहजहां को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पति और अन्य ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इसके चलते कमरे की कच्ची छत गिरी है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।