फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   woman caught DIG foot

पति की बरामदगी के िलए पकड़े डीआईजी के पैर

Mon, 12 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 12 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
woman caught DIG foot
शामली पुलिस लाइन में डीआईजी शरद सचान के पैर पकड़ कर गुहार लगाती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
शामली में एक तरफ प्रदेश के मुखिया नारी सम्मान की बात करते है, वहीं शामली कोतवाली पुलिस ने एक महिला को थाने से दुत्कार कर भगा दिया। महिला अपने अपहृत पति की बरामदगी की मांग करने शामली कोतवाली पहुंची थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो वह पुलिस लाइन में डीआईजी के सामने पहुंच गई और पैरों में गिरकर कार्रवाई की मांग करने लगी। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर खुद पुलिस अधीक्षक ने शामली कोतवाली में पहुंचकर मामले की जांच की और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी सरिता पत्नी होलदार उर्फ सेटा शामली कोतवाली पहुंची। सरिता ने बताया कि उसका पति सेटा ताजपुर सिंभालका निवासी युवक का ट्रक चलता है। दस फरवरी की रात उसका पति अपनी तनख्वाह लेने के लिए ट्रक मालिक के पास गया था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को पीटा और पैर तोड़ दिया। ट्रक में डालकर अपने साथ नेपाल ले गए। इसके बाद सरिता अन्य महिलाओं के साथ पुलिस लाइन में पहुंच गई। वहां डीआईजी शरद सचान के पैरों में गिरकर महिला ने आरोप लगाया कि थाने में मिले दो पुलिसकर्मियों ने उससे अभद्रता की और थाने से भगा दिया। इस पर डीआईजी ने महिला को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
फिर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने खुद ही शामली कोतवाली में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला को वहां बुलवा और जांच की गई। एसपी ने कोतवाली पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और मामले में कार्रवाई के निर्देेश दिए। इस मामले की जांच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को सौंप दी गई है। उधर, सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। किस पुलिसकर्मी ने महिला के साथ अभद्रता की उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed